
फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र से बरामद हुई घटना में प्रयुक्त कार, दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर नगर। थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में युवक वीरू सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर घटना के संबंध में अहम जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, होंडा कार की टक्कर लगने के बाद वीरू सिंह कार के बोनट और छत पर आ गए थे। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और उन्हें करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक ले गया। इसके बाद उन्हें नीचे उतारा गया। इस दौरान गंभीर चोटें लगने से वीरू सिंह की मौत हो गई।
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लेखित तथ्यों को विवेचना में शामिल किया गया है। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई होंडा कार को जनपद फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र से बरामद कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें प्रयास कर रही हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और परिजनों की ओर से उठाए गए बिंदुओं को भी जांच में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर।

