स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दर्जन से अधिक अस्पतालों में कार्यवाही
टीम पुलिस प्रहरी सूर्या •12 फ़रवरी 2026

स्वास्थ्य विभाग का चला डंडा, एक दर्जन से ज्यादा अस्पतालों पर हुई कार्यवाही
कानपुर। नवजात की मौत ने आखिरकार स्वास्थ्य विभाग को अपनी बंद आँखे खोलने पर मजबूर कर दिया। स्वास्थ्य महकमा अब ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करने में जुट गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी नर्सिंग होम व कल्याणपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कल्याणपुर क्षेत्र में संचालित कई चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन अस्पतालों में कमियां मिले उन्हें शील के दिया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी रमित रस्तोगी ने बताया कि औचक निरीक्षण में सबसे पहले रुद्र मेडिकल सेंटर को सील किया गया तो एमपी हॉस्पिटल की ओटी एवं एचडीयू सील किया गया। कानपुर हेल्थ केयर सेंटर ओटी एवं एचडीयू सील किया गया, न्यू अभिनव हॉस्पिटल ओटी सील की गई, महादेव हॉस्पिटल ओटी सील की गई, गांधी हॉस्पिटल की ओटी सील की गई, माधव हॉस्पिटल की ओटी सील की गई , इसके अतिरिक्त सांवरिया नर्सिंग होम ,स्टार सिटी हॉस्पिटल ,न्यू मान्या हॉस्पिटल ,ओसमियम हॉस्पिटल, ग्लोबल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर , जीवास हॉस्पिटल के द्वारा चिकित्सालय के शटर/ मुख्य गेट को बंद कर दिया गया जिस कारण उनके मुख्य द्वार पर नोटिस चश्पा की गई। न्यू अभिनव हॉस्पिटल, डिवाइन मेडिकल सेंटर, किरण मेडिकल सेंटर, ए एस आर हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर , वात्सल्य हॉस्पिटल, काशी हॉस्पिटल पर निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के दृष्टिगत नोटिस देकर तीन कार्य दिवस में जवाब मांगा है। साथ ही सीलिंग किए गए चिकित्सालय को निर्देश दिए गए कि चिकित्सालय परिसर में कोई अन्य मरीज भर्ती न किया जाए भर्ती मरीजों को तत्काल अन्य चिकित्सालय में भर्ती कराया जाए। इसके साथ ही कई अन्य चिकित्सालय "जेएस केयर हॉस्पिटल, बेबी पैराडाइज हॉस्पिटल, मर्सी हॉस्पिटल ,साक्षी हॉस्पिटल ,कानपुर मेड हॉस्पिटल" जैसे कई अन्य चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया जहां चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जाती पाई गई जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।