BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /कानपुर

नारी शक्ति ने कानपुर में किया नशा मुक्ति पदयात्रा का आवाहन

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
नारी शक्ति ने कानपुर में किया नशा मुक्ति पदयात्रा का आवाहन

नारी शक्ति ने कानपुर नगर में किया नशा मुक्ति पदयात्रा का आवाह्न
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कानपुर की महिला जिला अध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेविका बहन सीमा उत्तम ने, संगठन की नारी शक्ति के सहयोग के साथ मिलकर, कानपुर की आम जनता के बीच में जाकर आगामी "14 फरवरी 2026" को होने वाले "नशा मुक्त सद्भावना जनजागरण यात्रा " में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
बहन सीमा उत्तम कानपुर नगर की एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था "उत्तम पब्लिक स्कूल" की ट्रस्टी भी है।
जिन्होंने "परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र सदगुरुदेव महाराज " के नशा मुक्ति आंदोलन में अपना पूर्ण सहयोग और समर्पण का संकल्प किया है।
कानपुर नगर में ऐसे अनगिनत महिलाएं भगवती मानव कल्याण संगठन के साथ मिलकर नशा मुक्ति के जनजागरण यात्रा में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।
आने वाले 14 फरवरी 2026 के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में,भगवती मानव कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला एवं केंद्रीय महासचिव अजय कुमार अवस्थी तथा उनकी पुत्री एवं नन्हीं शक्ति साधिका समाजसेविका सिद्ध आश्रम चेतना आरुणि भी इस नशा मुक्ति आंदोलन में, कानपुर अपना मार्गदर्शन प्रदान करने शामिल हो रही।
जिसमें की बहुत से राजनीतिक बुद्धिजीवी,समाज सेवक और शक्ति साधिका साधक भी शामिल होने वाले हैं।
देश को नशा मुक्त करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन वर्षों से डोर टू डोर जाकर जनजागरण कर रहा है।
जिसकी कड़ी में पूरे देश के सभी शहरों में ऐसे अनगिनत नशा मुक्ति पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस पूरे आंदोलन के सूत्रधार संस्थापक संचालक*ब्रह्म ऋषि परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र सदगुरुदेव महाराज जी* है।
जिन्होंने अपने तपबल और आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा जी की भक्ति के बल पर लाखों लोगों को बिना किसी औषधी या खर्च के निःशुल्क नशा मुक्त कर दिया।
महाराज जी का कहना है कि - नारी शक्ति सशक्तिकरण का सपना "बिना नशा मुक्ति" के संभव नहीं है।
जिस देश में लाइसेंस देकर नशा को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहां महिलाओं की सुरक्षा और विकास पूरी तरह संभव नहीं है।
आज लाखों घर सिर्फ़ नशे के कारण बर्बाद हो रहा है।
इसीलिए भगवती मानव कल्याण संगठन जिला कानपुर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरण अभियान में शामिल होने का निवेदन किया जा रहा है।
जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों का समान आव्हान किया जा रहा है।

Share this story