BREAKING
बांग्लादेश में बीएनपी की जीत को विदेशी मीडिया भारत के लिए कैसे देख रहा है? - BBC | नए 'पावर सेंटर' सेवा तीर्थ-कर्तव्य भवन की डिजाइन में क्या है खास? साउथ-नॉर्थ ब्लॉक से कितना अलग - AajTak | ईरान की ओर चल पड़ा अमेरिका का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला - Hindustan | राहुल गांधी के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं देगी भाजपा, प्रियंका गांधी क्या बोलीं - BBC | New Labour Codes से बढ़ेगा आपका वेतन? जानिए इंडस्ट्री एचआर हेड क्या कह रहे हैं - Navbharat Times
Home /कानपुर

मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा ग्राम विकास विभाग से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक

टीम पुलिस प्रहरी9 फ़रवरी 2026

 मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा ग्राम विकास विभाग से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक

मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा ग्राम्य विकास विभाग से सम्बन्धित विभागो की योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी,उपायुक्त श्रम/स्वतः रोजगार एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित थे।
विकास खण्ड शिवराजपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कमालपुर खोदन में संचालित गौवंश आश्रय स्थल में संचालन में आ रही शिकायतों/समस्याओं के बारें में खण्ड विकास अधिकारी शिवराजपुर द्वारा अवगत कराया गया कि कमालपुर खोदन में तैनात ग्राम विकास अधिकारी एवं पशुचिकित्साधिकारी के बीच आपसी समन्वय स्थापित न होने के कारण समस्याएं आ रही है, जिसके चलते मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर नगर को निर्देश दिये गये कि ग्राम पंचायत से सम्बन्धित सचिव एवं पशुचिकित्साधिकारी को स्थानांतरित कर दिया जाये। साथ ही खण्ड विकास अधिकारी शिवराजपुर को निर्देश दिये गये कि भूसा आपूर्तिकर्ता फर्म को समय से भूसे की आपूर्ति न किये जाने के लिए नोटिस निर्गत करते हुए आपूर्ति किये गये भूसे के सापेक्ष भुगतान में नियमानुसार कटौती की जाये। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि विकास खण्ड के अन्तर्गत संचालित गौवंश आश्रय स्थलों का नियमित पर्यवेक्षण करें तथा गौवंशों की निगरानी हेतु स्थापित किये गये सी0सी0टी0वी0 को नियमित संचालित कराये तथा यह सुनिश्चित करें कि समस्त गौआश्रय स्थलों में सी0पी0 प्लस के कैमरे स्थापित किये जाए। इसके अतिरिक्त समस्त खण्ड विकास अधिकारियों केा गौवंश शिफ्टििंग का कार्य 02 दिवस में पूर्ण किये जाने के भी निर्देश दिए गए।
मनरेगा योजनान्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों की ई0के0वाई0सी0 की समीक्षा करने पर विकास खण्ड कल्यानपुर की प्रगति सबसे कम 38 प्रतिशत पाई गई जो कि इस सप्ताह हेतु शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 75 प्रतिशत से अत्यंत ही न्यून है। उपरोक्त के सम्बन्ध में तथ्य प्रस्तुत करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी कल्यानपुर को निर्देशित किये जाने पर ज्ञात हुआ कि खण्ड विकास अधिकारी कल्यानपुर कोर्ट केस के सम्बन्ध में लखनऊ गये है, जिसके कारण बैठक में उपस्थित नहीं है। जिला विकास अधिकारी कानपुर नगर के निर्देश दिये गये कि पूर्व सूचना के उपरांत भी बैठक में अनुपस्थित रहने की दशा में बैठक में प्रतिस्थानी को प्रतिभाग न करने के सम्बन्ध में कारण बतओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाडी केन्द्र की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, निर्देश दिये गये कि आगमी साप्ताहिक बैठक में आंगनबाडी की प्रगति वृहद समीक्षा की जायेगी जिस विकास खण्ड की प्रगति खराब होगी उसका स्पष्टीकरण लिया जायेगा।
नाला निर्माण व तालाब खुदाई की प्रगति संतोषजन नहीं पायी गयी विकास खण्ड घाटमपुर मनरेगा के कार्य की प्रगति सबसे खराब पायी गयी, जबकि इस विकासखण्ड में श्रमिकों की कमी नहीं है। 117 तालाबों के सापेक्ष मात्र 50 तालाबों में कार्य प्रगति में हैं जो अत्यंत खराब प्रगति है। निर्देश दिये गये कि आगामी सप्ताह में सभी तालाबों में प्रगति होनी चाहिए।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग के गत वर्ष व इस वर्ष के 17 कार्य कराये जाने थे जिसके सापेक्ष मात्र भीतरगांव में ही प्रगति अर्जित की गयी है। निर्देश दिये गये कि सभी रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य शीध्र पूर्ण करा लिये जायें।
एन0आर0एल0एम0. की समीक्षा करने पर पाया गया कि इस माह 185 समूहों को आर0एफ0 व सी0आई0एफ0 का वितरण हो चुका है अभी 18 समूह ऐसे है, जिनको आर0एफ0 नहीं निर्गत हो पायी है। निर्देश दिये गये माह फरवरी में शत-प्रतिशत समूहों को आर0एफ0 व सी0आई0एफ0 का वितरण करा लिया जाये। सी0एल0एफ0 के व्यय की फीडिंग संतोषजनक न पाये जाने पर निर्देश दिये गये कि सभी 40 सी0एल0एफ0 की फीडिंग इस सप्ताह करा ली जाए।
फैमिली आई0डी0 के लक्ष्य को अर्जित किये जाने हेतु 5552 परिवारों की फैमिली आई0डी0 बनायी जानी है। इस सम्बन्ध में सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक पंचायत सहायक को 05-05 आवेदन प्रतिदिन कराये जाने का लक्ष्य दिया जाए इसी प्रकार जिला पूर्ति अधिकारी से अपेक्षा की गयी कि अपने कोटेदारों, गैस एजेंसी मालिकों व पैट्रोल पम्प मालिकों को 05-05 का लक्ष्य आवंटित करते हुए इस माह लक्ष्यानुरूप प्रगति अर्जित कराना सुनिश्चित करें।
आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु 350 आपरेटरों की आई0डी0 बनयी गयी है, जिसमें लगभग जिसमें पंचायत सहायकों द्वारा बनाये जाने वाले कार्ड की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी। निर्देश दिये गये कि किस पंचायत सहायक द्वारा कितने कार्ड बनाये गये है उसकी सूची जिला पंचायराज अधिकारी द्वारा तैयार की जाए तथा जिस पंचायत सहायक द्वारा एक भी कार्ड नहीं बनाये जा रहे है, उसके विरूद्व कार्यवाही अमल में लायी जाए। प्रत्येक पंचायत सहायक को 05-05 कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य आवंटित किया जाए।
मुख्यमंत्री आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने पर पाया गया कि 208 आवास पूर्ण होने पर जनपद को ए रैंक मिलेगा, जिन लाभर्थियों को प्रथम किश्त दी जा चुकी है उन लाभार्थियों की द्वितीय किस्त की मांग करने कें निर्देश दिये गये। सबसे अधिक पतारा, विधनू, घाटमपुर व सरसौल में सर्वाधिक आवास है, ऐसी स्थिति में इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये गयें।
फार्मर रजिस्ट्री व डिजीटल क्राफ की प्रगति खराब है, इस पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिये गये।
अन्नपूर्णा भवन वित्तीय वर्ष 2023-24 के 05 अपूर्ण है, जिसमें 2 शिवराजपुर, 02 कल्यानपुर व 01 पतारा में अपूर्ण है, समीक्षा करने पर ज्ञात हुआ कि पतारा का अन्नपूर्णा भवन बन गया है। अवशेष 04 अन्नापूर्णा भवन एक सप्ताह में पूर्ण कराये जाने कें निर्देश दिये गये। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 36 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाये जाने हेतु जिसकी प्रथम किस्त सभी ग्राम पंचायतों को दे दी गयी है, शीध्र ही द्वितीय किस्त की मांग भेजे जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये गये।
उपरोक्त समीक्षा करने पर विकास खण्ड चैबेपुर की प्रगति अधिकांश इण्डीकेटर्स में खराब होने के कारण यशवीर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, चैबेपुर व सहायक विकास अधिकारी पंचायत, चैबेपुर को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने तथा खण्ड विकास अधिकारी, कल्यानपुर न स्वयं उपस्थित थे और न ही उनका कोई प्रतिनिधि उपस्थित थे, इसके लिए उमेश चन्द्र उत्तम, का स्पष्टीकरण लिये जाने के निर्देश परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 को दिये गये।