BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /कानपुर

ई पी फ ओ की बड़ी पहल,,

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
ई पी फ ओ की बड़ी पहल,,

ईपीएफओ की बड़ी पहल
डीबीटी होगा तभी मिलेगी किस्त, लाभ पाने के लिए करें फेस ऑथेंटिकेशन
कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर की ओर से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के सफल 6 माह पूर्ण होने पर कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा जाएगी।
योजना के तहत मिलने वाली रू 7,500 तक की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी । इसके लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि सभी कर्मचारी अपने बैंक खातों में ई-केवाईसी कराये (बैंक खाते से आधार को लिंक कराये- बैंक अकाउंट को डीबीटी इनेबल्ड बनाने की प्रक्रिया)। यह सुविधा कर्मचारी सीधे अपने बैंक में जाकर ई-केवाईसी फॉर्म भर के कर ले सकते हैं। इसके साथ ही वह एनपीसीआई की वेबसाइट (www.npci.org.in) एवं उमंग एप गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है) से भी कर सकते हैं। जिन भविष्य निधि सदस्यों का (यूएएन) फेशियल ऑथेंटिकेशन तकनीक (एफएटी) से जनरेट नहीं हुआ है वह उमंग एप के माध्यम से एफएटी के द्वारा अपने यूएएन को प्रमाणिककर सकते है। दोनों प्रक्रिया - डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) इनेबल्ड बैंक अकाउंट और फेशियल ऑथेंटिकेशन तकनीक (एफएटी) से प्रमाणिक यूएएन, यह दोनों कार्य होने के उपरांत ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ईपीएफओ क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय, सर्वाेदय नगर कानपुर में संपर्क कर सकते हैं जहां पर जन संपर्क अनुभाग में ही हेल्प डेस्क बनाई गई है ताकि वो इस सुविधा का लाभ ले सके।

Share this story