*कानपुर, 23 अक्टूबर 2026:* आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने आज कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया।

DCP पश्चिम द्वारा कार्यक्रम स्थल, विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स, वीवीआईपी पार्किंग स्थल और निर्धारित मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा, पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान DCP ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर समय से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही पार्किंग की सुव्यवस्थित व्यवस्था और वीवीआईपी आवागमन के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।