*कानपुर, 16 अक्टूबर।* शारदीय नवरात्रि पर्व के मद्देनजर किदवई नगर सहित कानपुर के स्थानीय बाजारों में व्यवस्था सुधारने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार जनसेवा मण्डल (रजि.) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को से बजारों कि सुरक्षा व्यवस्था कों दुरस्त करने कों कहा ।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार जनसेवा मण्डल के राष्ट्रीय संयोजक एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला ने जारी विज्ञप्ति के मध्यम से बताया कि नवरात्रि पर बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ होती है, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण स्थानीय व्यापारी को नुकसान उठाना पड़ता है। हर साल बाहर से आने वाले फेरी और ठेले मुख्य बाजार में दुकानों के सामने लग जाते हैं, जिससे स्थायी दुकानदारों की बिक्री बाधित होती है। प्रशासन से मांग की गई है कि अस्थायी दुकानों को मुख्य बाजार से 100 मीटर दूर व्यवस्थित किया जाए।
जारी विज्ञप्ति में प्रमुख रूप से मांग की गई है कि पंडालों के कारण बाजार के रास्ते बंद न किए जाएं, ट्रैफिक का एकतरफा प्लान पहले से घोषित हो। नवरात्रि के दौरान पुलिस द्वारा दुकानों को जल्दी बंद कराने और चालान के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाए और दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए।
इसके अलावा बाजारों की नालियों की सफाई, कूड़ा उठान रोजाना, स्ट्रीट लाइट ठीक करने, महिला ग्राहकों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की गश्त, सीसीटीवी कैमरे चालू करने और ग्राहकों के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित करने की मांग की गई है।
श्री शुक्ला ने कहा, "नवरात्रि में आस्था का पर्व है, व्यापार भी उसी से चलता है। यदि स्थानीय बाजार की व्यवस्था ठीक रहे तो ग्राहक लोकल बाजार में ही खरीददारी करेगा। हमारा नारा है - आओ जुड़ें, आगे बढ़ें, जुड़ेगा व्यापारी तो बढ़ेगा व्यापार।
