तेज आंधी से शहर बेहाल, कई जगह पेड़ और खंभे उखड़े
महापौर ने हालात पर रखी नजर, राहत कार्य जारी
कानपुर।
शहर में आज शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तेज हवा के चलते सड़कों पर गिरे पेड़ों और टूटे खंभों की वजह से कई जगह जाम की स्थिति बन गई, वहीं कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
इस बीच महापौर ने स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया कि वह लगातार नगर निगम के अधिकारियों के संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कई टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर गिरे हुए पेड़ों और खंभों को हटाने का कार्य तेजी से कर रही हैं, ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके।
महापौर ने नगरवासियों से अपील की है कि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत नगर निगम के कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।
कंट्रोल रूम नंबर:
📞 0512-2526005
📞 8601801104
📞 14420
📞 1533
नगर निगम प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और शहर को जल्द सामान्य स्थिति में लाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।