BREAKING
ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट खोला, तेल कीमतों में गिरावट - BBC | महिला आरक्षण: राहुल गांधी के एक फोन पर अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा में वोटिंग से पहले भेजे थे 21 सांसद, रिपोर्ट में दावा - Jansatta | 'विपक्ष को जिंदगी भर पछताना पड़ेगा', PM मोदी ने सुबह कहा, राष्ट्र के नाम संबोधन में रात 8.30 बजे क्या बोलें... - News18 Hindi | 'डील करो, नहीं तो फिर करेंगे बमबारी', ईरान पर आर-पार के मूड में ट्रंप, दिया फाइनल अल्टीमेटम - AajTak | US-Iran War: अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा ईरान? यूरेनियम पर ट्रंप को फिर दिखाई आंख, कहा- - ABP News
Home /आपका शहर

बरगद का पेड़ काटने पर बावल :महापौर ने मौके पर पहुंच कर दिए FIR व पुनः वृक्षारोपण के निर्देश

बरगद का पेड़ काटने पर बावल :महापौर ने मौके पर पहुंच कर दिए FIR व पुनः वृक्षारोपण के निर्देश

कानपुर, 18 अप्रैल 2026:
राजीव नगर, लाल बंगला क्षेत्र में करीब 50 वर्ष पुराने बरगद के हरे पेड़ को काटे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद जितेन्द्र चौरसिया के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

महापौर ने स्पष्ट किया कि पेड़ काटने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी तथा उसी स्थान पर नया पेड़ लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरगद का पेड़ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसकी महिलाएं पूजा भी करती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पेड़ की केवल छंटाई की अनुमति दी गई थी, लेकिन जड़ से काटे जाने की सूचना गंभीर है। इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी कि आखिर किसके द्वारा यह कार्य किया गया। साथ ही पेड़ के पास स्थित एक दुकान की भी जांच होगी और यदि वह अवैध पाई जाती है तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि वन विभाग से अनुमति लेकर पेड़ काटे जाने की बात सामने आई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि हरे-भरे पेड़ को इस तरह काटना गलत है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share this story