महापौर ने बजाया ढोल, रामनवमी में निकली भव्य शोभा यात्रा

महापौर ने बजाया ढोल, रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
कानपुर, 27 मार्च। रामनवमी के पावन अवसर पर रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर महापौर ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर ढोल बजाया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उनके इस सहभागिता से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा में पार्षद नीरज सिंह, भाजपा उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिव शक्ति अखाड़ा के मधुराम सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
पूरे मार्ग में भक्तों ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ रामनवमी का उत्सव धूमधाम से मनाया।
Share this story