चंपापुरवा स्थित पंचमुखी एवं चिंताहरण हनुमान मंदिर और श्री सीताराम बाबा आश्रम में तीन दिवसीय महोत्सव का समापन, ‘हनुमान अंश’ के कलाकार मुकत्तेश्वर ओझा का हुआ भव्य स्वागत

कानपुर। चंपापुरवा स्थित पंचमुखी एवं चिंताहरण हनुमान जी महाराज मंदिर एवं श्री सीताराम बाबा आश्रम में श्री सीताराम महाराज जी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समापन हुआ। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में नगर के साथ-साथ नासिक, वाराणसी और उन्नाव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ हवन से हुई। आश्रम परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्री सीताराम महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्री सीताराम बाबा आश्रम के पुजारी गोविंद दास जी महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराज जी की पुण्यतिथि पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

‘हनुमान अंश’ के कलाकार मुकत्तेश्वर ओझा का भव्य स्वागत

महोत्सव के दौरान चर्चित कलाकार मुकत्तेश्वर ओझा, जो हनुमान अंश में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, का आश्रम परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुकत्तेश्वर ओझा ने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच अपने विचार साझा किए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग कुशवाहा ने भी कार्यक्रम में आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा आयोजन में सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, शशांक सिंह, विमल द्विवेदी, अरुण सिंह (जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष), वीरेंद्र शुक्ला (सपा नेता) तथा अनुज पांडेय (भाजपा नेता) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महोत्सव में नासिक से आए विलास शुक्ला सहित विलास शुक्ला, हरिश्चंद्र बाजपेई, मोहित मिश्रा, लल्लन पंडित, अनुराग कुशवाहा, सुरेश कुमार बाजपेई, प्रशांत दीक्षित, अविचल चतुर्वेदी, अनुज, सोनू सूर्या, रवि गुप्ता, छोटू मिश्रा, राधे लाल, केतकी सहित अनेक सेवकों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

तीन दिवसीय आयोजन के समापन पर आश्रम परिसर में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का संगम देखने को मिला। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सेवकों एवं आयोजकों के प्रति आभार जताया।