कानपुर में अवैध निर्माण को लेकर बड़ी कार्यवाही, भवन सील

कानपुर, संवाददाता।
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जोन-4 क्षेत्र में एक भवन को सील कर दिया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश एवं सचिव के आदेश के क्रम में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने आराजी संख्या-1958 (ग्राम गंगागंज/गंगागंज क्षेत्र), तहसील सुजानपुर, कानपुर नगर स्थित एक भवन पर सीलिंग की कार्रवाई की। यह निर्माण बिना स्वीकृति के किए जाने की पुष्टि के बाद की गई।
कार्रवाई प्रभारी अधिकारी (प्रवर्तन जोन-4) के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें अवर अभियंता, प्रवर्तन स्टाफ, विभागीय सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस बल का सहयोग रहा।
केडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध/अनाधिकृत निर्माण एवं विकास कार्यों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Share this story