कानपुर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, kda की बड़ी कार्रवाई

कानपुर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, KDA की बड़ी कार्रवाई
कानपुर, 18 मार्च 2026
कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 में अभियान चलाकर कई अवैध निर्माणों को हटाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोन-4 क्षेत्र में स्थित आराजी संख्या-205 सहित अन्य स्थानों पर लंबे समय से अवैध प्लॉटिंग और कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते KDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया।
यह कार्रवाई प्रभारी अधिकारी (प्रवर्तन जोन-4) के निर्देशन में, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन टीम, विभागीय सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अन्य अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों को भी चिन्हित किया गया है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। KDA ने साफ किया है कि भविष्य में भी अवैध कब्जा, निर्माण और विकास के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Share this story