BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /आपका शहर

होली मिलन समारोह में भक्तों ने की भव्य महाआरती

टीम पुलिस प्रहरी
3 सप्ताह पहले
होली मिलन समारोह में भक्तों ने की भव्य महाआरती

होली मिलन समारोह में सैकड़ों भक्तों ने की भव्य महाआरती

परस्पर सौहार्द एवं सांस्कृतिक एकता का दिया गया संदेश। डॉ यू एस सिंह

स्व शिवबहादुर सिंह सेवा समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन धोबिन पुलिया हनुमंत विहार नौबस्ता में धूमधाम से आयोजित हुआ। आयोजक प्रमुख समाजसेवी एवं जागृति ग्रुप चेयरमैन डॉ यू एस सिंह ने बताया कि विगत वर्षों से निरंतर समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते हैं जिसमें हजारों हजार लोग उपस्थित रहते है। समारोह के माध्यम से समाज में परस्पर सौहार्द एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। माता रानी एवं बाबा भोलेनाथ के साथ श्री खाटू श्याम जी के भजनों को सुन भक्त झूम उठे।कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक अजय कपूर रघुनन्दन सिंह भदौरिया जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिट्टू ठाकुर एवं जीत प्रताप सिंह संजय सिंह गोल्डन बाबा संदीप ठाकुर हनी मिश्र आंनद ठाकुर सनी सेंगर बउआ ठाकुर सहित आए सैकड़ों अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण पटका पगड़ी पहनाकर किया गया। समिति पदाधिकारियों ने आयोजक डॉ यू एस सिंह का स्वागत 51 किलो की माला पहनाकर किया। होली मिलन समारोह में भव्य महाआरती की गई। राधा रानी संग बरसाने की फुलों संग लठमार होली खेल भक्त झूमते नजर आये। इस मौके पर मुख्य रूप से अभिषेक दुबे सिद्धार्थ सिंह गोविंद शुक्ला जय वीर सिंह संतोष सिंह वेदप्रकाश तिवारी संजय सिंह अरुण दीक्षित मोहित सिंह आशु सिंह बबलू सिंह रणविजय सिंह शिवम दुबे सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this story