Kda परिसर मोती झील में कर्मचारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

मोतीझील में कर्मचारियों का होली मिलन समारोह
कानपुर। संघर्षशील कर्मचारी संयुक्त संघ (रजि.) नगर निगम, विकास प्राधिकरण एवं जल संस्थान के तत्वावधान में kda मोतीझील परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री संजय वर्मा ने किया। इस दौरान केडीए के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ ही आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
संघ के अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच आपसी एकता और सहयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर किशन लाल सुदर्शन, महेश शुक्ला, नीरज कुमार, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज स्वरूप, रमेश रावत, बृजेश मिश्रा, बजरंग सिंह, पंकज मिश्रा, किशन मिश्रा, नीरज दीक्षित, पंकज अग्रवाल, नीरज मल्होत्रा, बाबू ठाकुर, सुरेश सहगल, मान पांडेय, रजनी चौरसिया, विकास भारती, विकास गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, अतुल सोनकर, संजय यादव, भूप सिंह, अमित वर्मा, संतोष, रमेश प्रजापति, विजय श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, अंकुर पाल, अजय गौतम, राजीव अवस्थी, राजन, मोहम्मद अज़हर, शिवा कमलेश, अनुज, हेमंत पांडेय, लेखनी सहगल, हेमा कटियार, मनीष, वंदना सचान, राम बेटी, मधु राजेश, धीरेंद्र (विक्की), मुकुल, नरेंद्र वर्मा, दिनेश, अशोक, पूजा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Share this story