रेलवे सुरक्षा बल में चयनित 35 अभ्यर्थियों का भव्य सम्मान, कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी में आयोजित हुआ समारोह

कानपुर। नौबस्ता स्थित कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में चयनित छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकेडमी परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और कोच मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं एकेडमी डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष रेलवे में चयनित 35 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को कोच आदित्य शुक्ला सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा माल्यार्पण, पगड़ी, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान चयनित छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए एकेडमी के योगदान को सराहा। श्वेता उत्तम ने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय एकेडमी के मार्गदर्शन और अनुशासन को जाता है। वहीं अंकुर मिश्रा ने बताया कि एकेडमी में उन्हें लॉन्ग जंप, दौड़, हाई जंप समेत सभी फिजिकल गतिविधियों में दक्ष बनाया गया, जिससे चयन में काफी मदद मिली।
समारोह में चयनित अभ्यर्थियों पर पुष्प वर्षा भी की गई, जिससे माहौल और भी भावुक व उत्साहपूर्ण हो गया। कई छात्र-छात्राएं अपने प्रशिक्षण के दिनों को याद कर भावुक नजर आए।
डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि एकेडमी अब तक लगभग 13 हजार अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में चयनित कराने में सफल रही है। यह उपलब्धि न केवल एकेडमी बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वहीं आदित्य शुक्ला ने कहा कि उत्तर भारत में सेना, पुलिस और अन्य सरकारी सेवाओं में सबसे अधिक चयन देने वाली संस्थाओं में अब यह एकेडमी अग्रणी बन चुकी है।
इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों में श्वेता उत्तम, अंकुर मिश्रा, विकास माथुर, गौरव शाक्य, अनुराग यादव, पंकज कुमार, अभिनव वर्मा, श्लोक गुप्ता, विशाल कुमार, खुशी सचान, विमल कुमार, राहुल यादव, जितेंद्र कुमार, बलवीर सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोच आदित्य शुक्ला, अंकित साहू, शैलेंद्र सिंह यादव, मुकेश साहनी, संदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
Share this story