कानपुर रनिया में बस ट्रक की टक्कर, दो की मौत 20 घायल

रनिया में बस-ट्रक की टक्कर, 2 की मौत, 20 से अधिक घायल
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आगरा से वाराणसी की ओर जा रही एक रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना में बस चालक सहित दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया है। वहीं घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Share this story