BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /आपका शहर

अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान kDA कर्मियों से अभद्रता, चार धाराओं में मुकदमा दर्ज

टीम पुलिस प्रहरी
3 सप्ताह पहले
अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान kDA कर्मियों से अभद्रता, चार धाराओं में मुकदमा दर्ज


अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान KDA कर्मियों से अभद्रता, चार धाराओं में मुकदमा दर्ज
कानपुर। प्रवर्तन जोन-1 बी के अंतर्गत आजाद नगर, कल्याणपुर क्षेत्र में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) की टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक-सी पार्क के अंदर स्थित प्लाट नंबर 52, आजाद नगर (कल्याणपुर) के पीछे आशा देवी मंदिर प्रांगण में किए गए अवैध कब्जे के विरुद्ध कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया गया था। उक्त नोटिस की तामील कराने के लिए KDA के सुपरवाइजर रामऔतार और मनोज कुमार मौके पर पहुंचे थे।
आरोप है कि इस दौरान श्री आशु सैनी उर्फ आशुतोष गिरी तथा उनके साथ मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने KDA कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।
घटना के संबंध में KDA कर्मियों द्वारा थाना कल्याणपुर में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की चार धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this story