BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /आपका शहर

जल निकासी को लेकर महापौर का बड़ा प्रयास

टीम पुलिस प्रहरी
3 सप्ताह पहले
जल निकासी को लेकर महापौर का बड़ा प्रयास

कानपुर नगर
महापौर के निरंतर प्रयासों से
नगर विकास अनुभाग-2, लखनऊ के शासनादेश संख्या-1718/नौ-2-24-01 (एस0डब्लू0डी0)/2024, दिनांक 20 दिसम्बर 2024 के अनुसार शहरी क्षेत्रों में जल निकासी की एक स्थायी समाधान, सुनियोजित, एकीकृत और समन्वित प्रणाली का विकास किये जाने हेतु ‘अर्बन फ्लड/जलप्लावन नियन्त्रण एवं स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजना’ प्रारम्भ किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी स्वीकृति “व्यय एवं वित्त समिति” द्वारा प्रदान कर दी गयी है। उक्त नाले का पूर्ण भाग कच्चा है तथा उक्त नाला किदवई नगर बाईपास से प्रारम्भ होकर हमीरपुर मुख्य मार्ग व मेट्रो स्टेशन से लगा हुआ पाण्डू नदी में गिरता है एवं 26 वार्डो के (आंशिक) पानी का निकास नाले से होता है। उक्त नाला कच्चा व लेबिल कतिपय स्थलों पर सही न होने के कारण नाले के पानी का प्रवाह सही से नही होता है जिससे लगभग 1.35 लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र यथा बाबूपुरवा, बेगमपुरवा, किदवई नगर, टी0पी0 नगर राखी मण्डी, मुंशी पुरवा, हलवा खाड़ा नौबस्ता व अन्य क्षेत्र में वर्षाकाल के दौरान जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिससे वर्षा बंद होने के उपरान्त जल निकासी 3 से 4 घण्टे में होती है।
पशुपति नगर, यशोदा नगर (पूर्वी), हंसपुरम, हंसपुरम आवास-विकास, बिनगवां, कान्दीपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, बाबूपुरवा, बेगमपुरवा, अजीतगंज, बाबूपुरवा कालोनी, सब्जी मण्डी किदवई नगर, किदवई नगर (उत्तरी), जूही हमीरपुर रोड, किदवई नगर (उत्तरी), उस्मानपुर, बसंत विहार, नौबस्ता (पश्चिमी), कृष्णा नगर, गांधी ग्राम, देहली सुजानपुर के0डी0ए0 कालोनी, श्याम नगर सुजातगंज, यशोदा नगर (पूर्वी), नौबस्ता (पूर्वी), चन्दारी, किदवई नगर (दक्षिण)।
उक्त नाला किदवई नगर बाईपास से पाण्डु नदी तक कुल लम्बाई 6.064 कि0मी0 में बनाया जाना प्रस्तावित है। कार्यदायी संस्था सी0एण्डडी0एस0, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) एवं नियुक्त कन्सल्टेण्ट द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि एन0आर0एस0सी0 सैटेलाइट इमेज द्वारा ड्रेन कैचमेण्ट निर्धारित करते हुये स्टार्म वाटर ड्रेनेज की मैपिंग की गयी है, जिसपर जी0आई0एस0 प्लेटफार्म औैर डी0जी0पी0एस0 सर्वे द्वारा उनके लेवल इत्यादि का निर्धारण किया गया है, जिसमें आई0एम0डी0 द्वारा 30 वर्ष के रेन फाल डाटा के आधाार पर हाइड्राोलिक डिजाइन के अनुसार विभिन्न सेक्शन निर्धारित किये गये है। तथा उक्त आगणन में 05 वर्ष का अनुरक्षण एवं संचालन (O&M) भी सम्मिलित है।
उक्त योजना को स्वीकृति प्रदान किये जाने से महापौर द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू का आभार प्रकट किया है। इस योजना से कानपुर नगर वासियों को जलभराव से राहत मिलेगी एवं कच्चे नाले के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का भी स्थायी समाधान होगा।

Share this story