बाल रोग विभाग ने मेडिको लीगल क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन

बाल रोग विभाग ने मेडिको लीगल क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन
कानपुर। जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कानपुर शाखा
बाल रोग विभाग द्वारा मेडिको लीगल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल चिकित्सा से संबंधित विधिक प्रावधानों, चिकित्सीय नैतिकता, बाल अधिकारों तथा पास्को अधिनियम, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, वैक्सीनेशन दायित्व, एवं चिकित्सकीय अभिलेख संधारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं एवं रेजिडेंट डॉक्टरों में जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ संजय काला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सभी डॉक्टर के लिए मेडिको लीगल विषयों की समुचित जानकारी बहुत जरूरी है, जिससे वे संवेदनशील मामलों में विधिसम्मत एवं सुरक्षित निर्णय ले सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ हुए दुष्कर्म पर डॉक्टरों को तत्काल पुलिस को सूचित करना और बच्चों के साथ हुए दुष्कर्म को प्राथमिकता से उपचार के साथ संवेदनशील होना इस पर जोर दिया। वही क्विज प्रतियोगिता में एमबीबीएस छात्र, इंटर्न एवं पीजी रेजिडेंट्स की कुल 104 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट ज्ञान एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम, द्वितीय स्थान टीम तथा तृतीय स्थान टीम ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। इस मौके पर विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, प्रो० (डा०) शैलेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों चिकित्सकों को विधिक दृष्टि से सजग बनाती हैं तथा रोगी सुरक्षा एवं नैतिक चिकित्सा पद्धति को सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ० जे०के० गुप्ता, अध्यक्ष, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कानपुर शाखा एंव बाल रोग विभाग के समस्त संकाय सदस्यों (डा० आर०पी० सिंह ,डा० यशवन्त कुमार राव, डा० अरूण कुमार आर्या, डा० नेहा अग्रवाल,डा० अमितेश यादव डा० प्रतिभा सिंह समेत संकाय सदस्यों,रे चिकित्सकों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
Share this story