उत्तरीपूरा में कलाकारों की प्रभावी प्रस्तुति ने जीता लोगों का दिल, विधायक राहुल सोनकर व नीलिमा कटियार ने की कलाकारों की सराहना

कानपुर। उत्तरीपूरा क्षेत्र में बुधवार को आयोजित नुक्कड़ नाटक ने ग्रामीणों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रंगमंच के कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली अदाकारी और संवादों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

नाटक की प्रस्तुति इतनी सहज और प्रभावी रही कि कुछ देर के लिए ऐसा लगा मानो कलाकार गांव के बीच किसी वास्तविक सरकारी योजना का प्रचार कर रहे हों। कलाकारों ने बताया कि सरकार की ओर से समय-समय पर आमजन, गरीब, किसान, महिलाओं और जरूरतमंदों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में पात्र लोग इनका लाभ नहीं उठा पाते।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ लोगों को अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया। प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और कलाकारों की प्रस्तुति को खूब सराहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही। विधायक राहुल बच्चा सोनकर एवं नीलिमा कठेरिया ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, अधिकारी गण, व अन्य. भाजपा नेताओं ने कलाकारों की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावी माध्यम ग्रामीण और आम जनता तक जरूरी संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कलाकारों के प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में भी सरकारी योजनाओं को लेकर उत्सुकता देखने को मिली। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। . रिपोर्ट... *अनुराग कुशवाहा*