कैंट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, .315 बोर का देशी तमंचा बरामद
कानपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चकेरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम रात्रि चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कैंट बोर्ड पुलिया के पास एक युवक अवैध तमंचा लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिब्बू उर्फ शुभम राजपूत, पुत्र स्वर्गीय सोनेलाल राजपूत, निवासी नंबर 10 काकोरी, कैंट थाना छावनी, कानपुर नगर, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद .315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चकेरी, बर्क और छावनी थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज रहे हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने किया।

