रिपोर्ट.. सौरभ मिश्रा ................. भूमि पूजन के साथ विकास कार्य का शुभारंभ, पार्षद योगेंद्र शर्मा यश बोले—जनता के सहयोग से वार्ड 65 को बनाएंगे आदर्श वार्ड
कानपुर। वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम के भाजपा पार्षद योगेंद्र शर्मा यश ने दामोदर नगर में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नई सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद योगेंद्र शर्मा ने कहा कि उनका संकल्प है कि वार्ड 65 के हर मोहल्ले और हर गली तक विकास की रोशनी पहुंचे। दामोदर नगर की नई सड़क इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे विकास कार्यों के माध्यम से और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
पार्षद ने कहा कि पिछले कार्यकालों की तुलना में उनके कार्यकाल में सर्वाधिक विकास कार्य कराए गए हैं और आगे भी विकास की गति जारी रहेगी। उन्होंने इसके लिए कानपुर नगर निगम और विधायक महेश त्रिवेदी के प्रयासों एवं मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।
जनता ने की पार्षद के कार्यों की सराहना
क्षेत्रीय नागरिक अमित ने पार्षद योगेंद्र शर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जमीनी स्तर पर जनता के बीच रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं। उनके प्रयासों से दामोदर नगर में विकास कार्यों को गति मिली है।
पार्षद योगेंद्र शर्मा ने नगर महापौर प्रमिला पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापौर के सहयोग और समर्थन से वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वार्ड 65 को आदर्श वार्ड बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम में राजीव गुप्ता, विजय वर्मा, विनोद तिवारी, राजेश शर्मा, श्याम देव त्रिपाठी, शिशिर, राजेश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, रोहित शर्मा, ऋतिक शर्मा, उज्ज्वल तिवारी एवं सेक्टर अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।