BREAKING
पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी 'माफ़ी' और कहा-विपक्ष को मिलेगी 'सज़ा' - BBC | होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज - ABP News | PM मोदी के संबोधन पर RJD नेता मनोज झा ने उठाए सवाल, पूछा- 'ये राष्ट्र के नाम संदेश या फिर...' - ABP News | होर्मुज स्ट्रेट से भारत, ग्रीस के पांच तेल टैंकरों ने अचानक बदला रास्ता, समंदर के बीच से यूटर्न, ईरान ने खोलने का किया था ऐलान - Navbharat Times | PF कवरेज के लिए सैलरी लिमिट में होगा इजाफा, मोदी सरकार कर रही तैयारी - Hindustan Hindi News
Home /आपका शहर

100 मेगावाट पार, कानपुर की छतों पर सौर ऊर्जा का बड़ा उछाल

100 मेगावाट पार, कानपुर की छतों पर सौर ऊर्जा का बड़ा उछाल

*100 मेगावॉट पार, कानपुर की छतों पर सौर ऊर्जा का बड़ा उछाल*

*पीएम सूर्यघर योजना में प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुंचा जनपद, लखनऊ पहले, वाराणसी तीसरे स्थान पर*

*हर दिन 108 घरों में लग रहे रूफटॉप, सोलर सिटी बनने की ओर तेज कदम*

*20 से 26 अप्रैल तक ‘सूर्य रथ’ से चलेगा जागरूकता अभियान*

*जिलाधिकारी ने की समीक्षा दिए आवश्यक निर्देश*

कानपुर नगर।

पीएम सूर्य घर योजना के तहत कानपुर नगर में सौर ऊर्जा का दायरा तेजी से बढ़ा है। घरों की छतों पर लगाए गए सोलर रूफटॉप के जरिए बिजली उत्पादन का आंकड़ा 100 मेगावॉट पार कर गया है। 14 अप्रैल तक 29,304 इंस्टॉलेशन के माध्यम से 103 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता दर्ज की गई है, जो जनपद में स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है।

*प्रदेश में दूसरे स्थान पर कानपुर, बढ़ रही लोगों की भागीदारी*

सोलर रूफटॉप के जरिए बिजली उत्पादन में कानपुर नगर अब प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लखनऊ पहले और वाराणसी तीसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि बताती है कि शहर में सौर ऊर्जा को लेकर लोगों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

*योजना की समीक्षा बैठक, क्रियान्वयन में तेजी पर जोर*

सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विस्तार पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए और पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रखा जाए।

*इंस्टॉलेशन की रफ्तार तेज, हर दिन औसतन 108 नए कनेक्शन*

जनपद में सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की रफ्तार लगातार बनी हुई है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 108 इंस्टॉलेशन हो रहे हैं। फरवरी माह में 2,573, मार्च में 3,215 और अप्रैल माह में 14 अप्रैल तक 1,515 घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं।

*सोलर सिटी की दिशा में कदम, एक्सीलरेशन प्रोग्राम में शामिल जनपद*

कानपुर नगर को सिटी एक्सीलरेशन प्रोग्राम के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के 40 शहरों का चयन किया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर और प्रयागराज शामिल हैं। इसका उद्देश्य शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करना है।

*‘सूर्य रथ’ से जागरूकता, घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी*

20 से 26 अप्रैल तक ‘सूर्य रथ’ के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए लोगों को योजना के लाभों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें सोलर कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

*समन्वय से बढ़ेगी गति, बैंक-डिस्कॉम-वेंडर को निर्देश*

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बैंक, डिस्कॉम और वेंडर आपसी समन्वय के साथ शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, जिससे आमजन को योजना का लाभ सहज और समयबद्ध रूप से मिल सके। साथ ही टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कानपुर नगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, परियोजना अधिकारी नेडा राजेश पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, वेंडर तथा बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this story