*कानपुर नगर, 09 मई 2026*
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर, श्री अभिनव तिवारी ने जानकारी दी है कि कल दिनांक 09 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ मा० जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री अनमोल पाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम प्रातः 09:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर, प्रथम तल स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।
----
