BREAKING
बंगाल में इमोशनल हुए PM मोदी, भाषण रोककर बच्चे से बोले- 'आपने मुझे भावुक कर दिया' - AajTak | क्या अमेरिका और ईरान पाकिस्तान में फिर करेंगे बात,यहां चल रही 'तैयारियों' से मिल रहे कैसे संकेत - BBC | 'कौन हैं ट्रंप...', पेजेशकियान ने अमेरिका को दिखाई आंख, न्यूक्लियर प्रोग्राम को - ABP News | Iran US Tension: सीजफायर टूटने में 2 दिन बाकी, इस्लामाबाद क्यों पहुंच रहे अमेरिकी प्रतिनिधि? - News18 Hindi | श्रीनगर एयरपोर्ट से दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन - AajTak
Home /आपका शहर

गायत्री यज्ञ में गूंजा वेद मंत्रो का स्वर, आध्यात्मिक संदेशों से भक्तिमय हुआ वातावरण

गायत्री यज्ञ में गूंजा वेद मंत्रो का स्वर, आध्यात्मिक संदेशों से भक्तिमय हुआ वातावरण

कानपुर।
आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को नव चेतना विस्तार केंद्र, गायत्री मंदिर, बाबूपुरवा में प्रातःकाल पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक गायत्री परिवारों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम का वातावरण वेद मंत्रों की गूंज और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि गायत्री एवं यज्ञ का समन्वय मानव जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और संस्कारों का संचार करता है। उन्होंने कहा कि गायत्री साधना के बिना संवेदनशीलता और आत्मिक विकास की कल्पना अधूरी है।

इस अवसर पर आचार्य श्री राधेश्याम पटेल द्वारा यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक संस्कार सम्पन्न कराए गए। वहीं श्रीमती प्रीति तिवारी, अनीता साहू एवं गुड्डी शुक्ला ने मधुर प्रज्ञा गीतों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूर्णाहुति एवं देव दक्षिणा के क्रम में नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया।

संध्याकालीन सत्र में श्रीमती प्रीति तिवारी ने "घर-घर अलग जगाएंगे, हम बदलेंगे जमाना" जैसे प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर गुरुचरणों में श्रद्धा अर्पित की। गुड्डी शुक्ला और अनीता साहू ने भी भजनों के माध्यम से भक्ति रस की धारा प्रवाहित की। आचार्य कृष्ण मुरारी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्म परिष्कार एवं आत्मशोधन ही जीवन साधना का मूल उद्देश्य है, जिससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है।

आचार्य श्री राधेश्याम पटेल ने गायत्री मंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि यह मंत्र ब्रह्मज्ञान की पावन ज्योति है, जो बुद्धि को आलोकित कर जीवन में विवेक और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करता है। नियमित जप से मानसिक शांति, स्थिरता और सकारात्मकता प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के समापन पर महाआरती के साथ पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर गायत्री श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, उमेश शुक्ला, राजकांत सिंह सेंगर, दयावती दुबे, मीरा पटेल, शिवचंद पटेल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में कार्यक्रम के संयोजक गिरिश चंद्र तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this story