कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध प्लाटिंग और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को प्रवर्तन जोन-3 में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 20 बीघा क्षेत्र में विकसित की गई तीन अवैध प्लाटिंगों को ध्वस्त कर दिया गया।
केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक एवं सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान ग्राम न्यौरी, थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र स्थित चौधरी गार्डन के निकट संचालित किया गया।
केडीए के अनुसार, अजय यादव, भूरा एवं अन्य द्वारा 7 बीघा, जैनेन्द्र, मिथुन सिंह एवं अन्य द्वारा 5 बीघा तथा चौधरी मनी एवं अन्य द्वारा 8 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग विकसित की गई थी। इन तीनों अवैध प्लाटिंगों का कुल क्षेत्रफल 20 बीघा था।
कार्रवाई के दौरान अर्धनिर्मित निर्माण, अवैध कार्यालय, बाउंड्रीवाल, सड़क पर किए गए अतिक्रमण, बिजली के खंभों की अवैध स्थापना तथा प्लाटिंग से संबंधित अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण के लिए तीन जेसीबी मशीनों का प्रयोग किया गया।
अभियान में विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला, अवर अभियंता अमरनाथ सिंह यादव, केडीए प्रवर्तन दल, पूर्व सैनिक बल तथा थाना सेन पश्चिम पारा का पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा।
केडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जोन-3 क्षेत्र में अन्य अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग भी चिन्हित की जा चुकी हैं। इनके विरुद्ध भी शीघ्र ध्वस्तीकरण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
20 बीघा में अवैध प्लाटिंग पर केडीए का बुलडोजर, सड़क और सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण


Share this story