BREAKING
पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी 'माफ़ी' और कहा-विपक्ष को मिलेगी 'सज़ा' - BBC | होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज - ABP News | PM मोदी के संबोधन पर RJD नेता मनोज झा ने उठाए सवाल, पूछा- 'ये राष्ट्र के नाम संदेश या फिर...' - ABP News | होर्मुज स्ट्रेट से भारत, ग्रीस के पांच तेल टैंकरों ने अचानक बदला रास्ता, समंदर के बीच से यूटर्न, ईरान ने खोलने का किया था ऐलान - Navbharat Times | UP Board Sarkari Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, क्लास 10th 12th की मार्कशीट कैसे मिलेगी? - Times Now Navbharat
Home /आपका शहर

डीएम का औचक निरीक्षण: बौसर गौआश्रय में अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई, 10 दिन में रिपोर्ट तलब

डीएम का औचक निरीक्षण: बौसर गौआश्रय में अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई, 10 दिन में रिपोर्ट तलब

कानपुर नगर।
नरवल तहसील के बौसर स्थित गौआश्रय स्थल पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के औचक निरीक्षण में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान कुल 51 गौवंश (14 नर, 37 मादा) संरक्षित पाए गए, लेकिन उनकी देखभाल में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

डीएम ने पाया कि गौवंशों को निर्धारित पोषण के अनुसार हरा चारा और साइलेज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके स्थान पर केवल सूखा चारा और भूसा दिया जा रहा था। साथ ही गौशाला परिसर में गंदगी और साफ-सफाई की खराब स्थिति भी सामने आई, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताई।

लापरवाही पर पंचायत सचिव राजकुमार को फटकार लगाते हुए डीएम ने तत्काल स्पष्टीकरण मांगा। वहीं गौआश्रय स्थल पर अब तक विद्युत कनेक्शन न होने को भी गंभीर चूक मानते हुए संबंधित बीडीओ से जवाब तलब किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौआश्रय स्थल की समग्र समीक्षा कर 10 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गौवंशों के संरक्षण के लिए छाया, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार आशीष पटेल समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share this story