BREAKING
पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी 'माफ़ी' और कहा-विपक्ष को मिलेगी 'सज़ा' - BBC | होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज - ABP News | PM मोदी के संबोधन पर RJD नेता मनोज झा ने उठाए सवाल, पूछा- 'ये राष्ट्र के नाम संदेश या फिर...' - ABP News | होर्मुज स्ट्रेट से भारत, ग्रीस के पांच तेल टैंकरों ने अचानक बदला रास्ता, समंदर के बीच से यूटर्न, ईरान ने खोलने का किया था ऐलान - Navbharat Times | UP Board Sarkari Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, क्लास 10th 12th की मार्कशीट कैसे मिलेगी? - Times Now Navbharat
Home /आपका शहर

डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

*किसानों से किया सीधा संवाद,फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, गेंहू क्रय केंद्र पर ही तुरंत पंजीकरण की व्यवस्था*

कानपुर नगर।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नरवल तहसील अंतर्गत गेहूं क्रय केंद्र, बौसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान ग्राम बसौर निवासी किसान रामकिशोर के गेहूं की खरीद होती मिली, जिस पर डीएम ने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने मौके पर किसानों से सीधे संवाद कर तौल, भुगतान और सुविधाओं की जानकारी ली। तौल प्रक्रिया की निगरानी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रय स्थल की जर्जर सीढ़ियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी 63 क्रय केंद्रों पर इस वर्ष फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है। जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें वापस नहीं लौटाया जाएगा, बल्कि केंद्र पर ही तैनात कार्मिक तत्काल रजिस्ट्री कर खरीद सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर इसके लिए एक-एक कार्मिक की ड्यूटी तय की गई है।

डीएम ने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले हर किसान के गेहूं की खरीद सुनिश्चित होगी और छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपए अधिक है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी दी कि किसानों को असुविधा होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this story