BREAKING
पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी 'माफ़ी' और कहा-विपक्ष को मिलेगी 'सज़ा' - BBC | होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज - ABP News | PM मोदी के संबोधन पर RJD नेता मनोज झा ने उठाए सवाल, पूछा- 'ये राष्ट्र के नाम संदेश या फिर...' - ABP News | होर्मुज स्ट्रेट से भारत, ग्रीस के पांच तेल टैंकरों ने अचानक बदला रास्ता, समंदर के बीच से यूटर्न, ईरान ने खोलने का किया था ऐलान - Navbharat Times | PF कवरेज के लिए सैलरी लिमिट में होगा इजाफा, मोदी सरकार कर रही तैयारी - Hindustan Hindi News
Home /आपका शहर

नरवल तहसील में दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर, मौके पर ही प्रमाण पत्र व योजनाओं का लाभ

नरवल तहसील में दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर, मौके पर ही प्रमाण पत्र व योजनाओं का लाभ

कानपुर नगर, 18 अप्रैल 2026।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील नरवल में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।

शिविर में दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 22 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। इनमें से 10 लोगों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 11 आवेदनों को विस्तृत जांच के लिए रेफर किया गया और 1 आवेदन निरस्त किया गया।

इसके अलावा, 2 दिव्यांगजनों का पंजीकरण दिव्यांग पेंशन योजना के लिए किया गया तथा 2 लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु पंजीकृत किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी नरवल और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में चिकित्सा, पूर्ति, राजस्व, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और भारतीय डाक विभाग ने मिलकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया।

यह शिविर दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Share this story