डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर नगर।
कल्याणपुर विकासखंड के ग्राम मकसूदाबाद में के अंतर्गत निर्मित हो रहा मल्टीपर्पज हॉल अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष फिनिशिंग और विद्युत कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस अत्याधुनिक परिसर में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा।
परियोजना को 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक मल्टीपर्पज हॉल का मुख्य ढांचा तैयार हो चुका है, साथ ही खेल कोर्ट, इंटरलॉकिंग, ड्रेनेज और बाहरी विकास कार्य भी पूरे किए जा चुके हैं। वर्तमान में आंतरिक फिनिशिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
निरीक्षण के दौरान (जिलाधिकारी) ने कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हॉल को पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार किया जाए।
इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल भी मौजूद रहीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि हॉल के शुरू होने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय प्रतिभाओं को उभरने का सशक्त मंच प्राप्त होगा। यह परियोजना न केवल खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान करेगी।

