अनुभव और नेतृत्व का सम्मान: आलोक सिंह बने डीजी, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

Surya pandey
कानपुर नगर।
कानपुर जोन के एडीजी के डीजी पद पर पदोन्नत होने पर जिलाधिकारी ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण पदोन्नति उनके समृद्ध अनुभव, कुशल नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी में भी आलोक सिंह अपने दायित्वों का प्रभावी और सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा।
Share this story