कानपुर।
नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील स्थित कार्यालय जाते समय मंगलवार को मा० महापौर जी ने कानपुर विकास प्राधिकरण के पास भारी भीड़ देख रुककर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एचडीएफसी बैंक काउंटर से आवेदन फार्म लेने पहुंचे हैं।
भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए महापौर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की सुविधा के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और फार्म वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर बढ़ाए जाएं।
इस दौरान नागरिकों ने महापौर को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 निर्धारित है। भारी भीड़ को देखते हुए महापौर ने कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल से अंतिम तिथि को 15 दिन तक बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
महापौर के इस हस्तक्षेप से मौके पर मौजूद लोगों ने राहत महसूस की और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद