BREAKING
AAP को झटका, राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसदों की बीजेपी में एंट्री को मिली राज्यसभा सभापति से मंजूरी - AajTak | मंदिर में मोदी, मंच पर ममता... जाने 4 घंटे के भीतर क्या हुआ जिससे बदल सकता है बंगाल चुनाव का रिजल्ट - News18 Hindi | मुंबई: तरबूज खाने से खत्म हुआ परिवार! माता-पिता और दो बच्चियों की मौत, रिश्तेदार - ABP News | US Pakistan Relation China: 'यूएस-पाकिस्तान की कड़ी जुगलबंदी', क्या ईरान पर डबल गेम से चीन की बढ़ेगी टेंशन, एक्सपर्ट का ये बड़ा दावा - Navbharat Times | ईरान के प्रति खाड़ी का कौन-सा देश सबसे सख़्त और कौन-सा सबसे नरम? - BBC
Home /कानपुर

*गर्मी में फरियादियों को राहत, डीएम ने जनता दर्शन में शुरू कराई निःशुल्क मट्ठा सुविधा*

*गर्मी में फरियादियों को राहत, डीएम ने जनता दर्शन में शुरू कराई निःशुल्क मट्ठा सुविधा*

*निःशुल्क छाछ-मट्ठा, एसी वेटिंग रूम, पर्याप्त कुर्सियां और आरओ पानी की व्यवस्था*

कानपुर नगर, 27 अप्रैल।

भीषण गर्मी के बीच कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों के लिए राहत की ठोस व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी की पहल पर यहां दूरदराज से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों को प्रतीक्षा के दौरान निःशुल्क छाछ-मट्ठा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी में काफी राहत मिल रही है।

सुबह से ही अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले लोग वेटिंग रूम में बैठकर मट्ठा पीते नजर आए। लंबी दूरी तय कर आए कई फरियादी यहां कुछ देर ठहरकर राहत महसूस करते दिखे और इस व्यवस्था को उपयोगी बताते नजर आए।

जिलाधिकारी की पहल पर वेटिंग रूम में बैठने की व्यवस्था को और सुव्यवस्थित किया गया है। पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे फरियादी आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकें। कक्ष में एसी की सुविधा के साथ स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ वाटर भी उपलब्ध है, जिससे गर्मी के बीच वातावरण संतुलित बना रहता है। जनता दर्शन के दौरान वेटिंग रूम में बैठे लोग मट्ठा पीते हुए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। गर्मी के बीच यह व्यवस्था फरियादियों को राहत देती नजर आई।

Share this story