CCTV और सर्विलांस की मदद से पुलिस को बड़ी सफलता, 3 बाल अपचारियों समेत 5 गिरफ्तार
कानपुर। थाना रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 3 बाल अपचारियों सहित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इतना ही नहीं, चोरी के माल को ठिकाने लगाने और खपाने के लिए एक संगठित नेटवर्क भी सक्रिय था, जिसका खुलासा पुलिस कार्रवाई के दौरान हुआ।
पुलिस के अनुसार गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।, चोरी का नेटवर्क बेनकाब