कानपुर। थाना नवाबगंज क्षेत्र में कोचिंग संचालक प्रकाश चन्द्र गुप्ता की सनसनीखेज हत्या का कानपुर पुलिस ने मात्र चार दिनों में खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का लगभग 15 वर्ष पुराना मित्र ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला, जिसने सोने की चेन और ब्रेसलेट हड़पने के लालच में वारदात को अंजाम दिया।
डीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में गठित 10 पुलिस टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी मोहित द्विवेदी (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए महिला (बुर्का) का वेश धारण किया और सुनियोजित तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक की सोने की चेन, ब्रेसलेट, घटना में प्रयुक्त बुर्का, दुपट्टा, दस्ताने, लेडीज बैग, अवैध तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है।
इस सफल अनावरण पर पुलिस आयुक्त ने जांच टीम को ₹50 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया l
15 साल पुराने दोस्त ने रची मौत की साजिश, बुर्का पहनकर कोचिंग संचालक की हत्या,4दिन मे खुलासा


Share this story