अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट में गूंजा योग का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

कानपुर नगर।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के नेतृत्व एवं उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योगाचार्य राहुल यादववंशी एवं योगाचार्या नेहा गुप्ता ने योग सत्र का संचालन करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने स्वस्थ, अनुशासित एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के माध्यम से "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" के मूल भाव के साथ योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।