BREAKING
'वो सास-बहु वाली तो...', महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए अखिलेश यादव का स्मृति ईरानी पर तंज - Jagran | जंग होगी खत्‍म? ईरान ने होर्मुज को लेकर रखा ये प्रस्‍ताव, अब खुल जाएगा रास्‍ता! - AajTak | ट्रंप के बाद अब फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने किया फोन, PM मोदी ने बताया मित्र संग किन मुद्दों पर हुई बात - Hindustan Hindi News | वीटो का दायरा बढ़ाओ, UNSC में ‘पावर गेम’ पर भारत का तीखा हमला; क्या बोले भारतीय राजदूत? - Hindustan Hindi News | बिहार में नई सरकार के विज्ञापन से निकला साफ-साफ संदेश, आगे क्या करने जा रहे सम्राट, मिल गया संकेत - News18 Hindi
Home /आपका शहर

: केडीए की बड़ी कार्रवाई: शुक्लागंज-उन्नाव में 6800 वर्गमीटर निर्माण सील, 18 हजार वर्गमीटर पर नोटिस

: केडीए की बड़ी कार्रवाई: शुक्लागंज-उन्नाव में 6800 वर्गमीटर निर्माण सील, 18 हजार वर्गमीटर पर नोटिस

कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्लागंज-उन्नाव क्षेत्र में सख्ती दिखाई। उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल व सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रवर्तन (जोन-1बी) की टीम ने डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में करीब 6800 वर्गमीटर क्षेत्र में सीलिंग और लगभग 18,000 वर्गमीटर क्षेत्र में नोटिस जारी किया।

कार्रवाई के तहत ग्राम देवारा खुर्द में लगभग 6000 वर्गमीटर में हो रही अवैध प्लाटिंग तथा 800 वर्गमीटर में संचालित गेस्ट हाउस को सील किया गया। वहीं, ग्राम पिंडोखा में पहले से सील परिसर को दोबारा अवैध रूप से खोलकर निर्माण करने पर उसे पुनः सील कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसके अलावा, सिंहपुर कछार क्षेत्र में 10,000 वर्गमीटर में हो रही अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण नोटिस जारी कर 15 दिन में स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में कार्रवाई न होने पर केडीए पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण करेगा।

केडीए ने आम जनता से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से लेआउट स्वीकृति की जानकारी अवश्य लें और मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें। अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share this story