संजय वन, किदवई नगर के ऑडिटोरियम में जुटेंगे लाभार्थी व संबंधित विभागों के अधिकारी

कानपुर नगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का 02 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का जनपद कानपुर नगर में सजीव प्रसारण संजय वन, किदवई नगर स्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

कार्यक्रम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का आगमन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री का स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया जाएगा। 11:10 से 11:15 बजे तक मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम संबंधी वीडियो का अवलोकन किया जाएगा।

इसके बाद 11:15 से 11:20 बजे तक उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा उद्घाटन तथा 11:20 से 11:25 बजे तक मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण किया जाएगा। 11:25 से 11:30 बजे तक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा उद्घाटन प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू का हस्तांतरण तथा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।

11:35 से 11:45 बजे तक मुख्यमंत्री द्वारा 19 सितंबर 2025 के शासनादेश के अनुरूप आउटसोर्स कर्मियों को 01 सितंबर 2026 से बढ़े हुए पारिश्रमिक की उद्घोषणा एवं 10 आउटसोर्स कर्मियों को इससे संबंधित डेमो चेक का वितरण किया जाएगा। अंत में मुख्यमंत्री का आशीर्वचन एवं धन्यवाद ज्ञापन होगा।

कानपुर में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था संजय वन, किदवई नगर के ऑडिटोरियम में की गई है।