कानपुर में चौबेपुर पुलिस की कार्रवाई, पीड़िता के साथ मारपीट कर घटना को अंजाम देने का आरोप
कानपुर नगर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने तथा विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को छत से फेंकने की धमकी देते हुए पीड़िता के साथ मारपीट भी की थी।
पुलिस के अनुसार, मामले में थाना चौबेपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रचित गौतम उर्फ सुंदर लाल गौतम के रूप में हुई है। वह चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हकीम नगर, का निवासी बताया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
इस कार्रवाई में चौबेपुर थाने की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।
