BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /आपका शहर

कानपुर में पीएम आवास योजना शहरी के आवेदन की तारीख बढ़ी

टीम पुलिस प्रहरी
1 सप्ताह पहले
कानपुर में पीएम आवास योजना शहरी के आवेदन की तारीख बढ़ी


कानपुर में पीएम आवास योजना (शहरी) के आवेदन की तारीख बढ़ी
कानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत घर पाने की उम्मीद लगाए लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक पात्र लाभार्थी 17 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
उपाध्यक्ष मदन सिंह गबर्याल एवं सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर विशेष कार्याधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पहले योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी। इस दौरान ई-डब्ल्यूएस/एलआईजी वर्ग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
उन्होंने बताया कि मार्च माह में होली, रामनवमी, ईद सहित अन्य राजकीय अवकाशों तथा जनता की मांग को देखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब नागरिकों को अतिरिक्त 15 दिनों का समय मिलेगा।
केडीए ने आमजन से अपील की है कि वे नगर की किसी भी ई-डब्ल्यूएस/एलआईजी बैंक शाखा में संपर्क कर पंजीकरण पुस्तिका प्राप्त कर लें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Share this story