BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /आपका शहर

1 अप्रैल से शुरू होगा "स्कूल चलो अभियान" एक भी बच्चा ना छूटे: सीडीओ कानपुर नगर

टीम पुलिस प्रहरी
1 सप्ताह पहले
1 अप्रैल से शुरू होगा "स्कूल चलो अभियान" एक भी बच्चा ना छूटे: सीडीओ कानपुर नगर

1 अप्रैल से शुरू होगा ‘स्कूल चलो अभियान’, एक भी बच्चा न छूटे : सीडीओ
कानपुर नगर।
जनपद में शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य के साथ 1 अप्रैल से ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सभी विभागों को गांव-गांव अभियान चलाकर हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही रोजाना नामांकन रिपोर्ट जनपद स्तर पर साझा करने को कहा गया।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि घर-घर संपर्क कर स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान की जाए और छह वर्ष के सभी बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ समन्वय पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने दिया जाए और आमजन भी ऐसे बच्चों के नामांकन में सहयोग करें।
बैठक में यह भी तय हुआ कि कक्षा 5 से 6 और कक्षा 8 से 9 में प्रवेश सुनिश्चित कराया जाएगा। झुग्गी-झोपड़ी, ईंट भट्ठों और श्रमिक परिवारों के बच्चों को विशेष अभियान से जोड़ा जाएगा। श्रम विभाग को 10 हजार बच्चों के नामांकन का लक्ष्य दिया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी हरिदत्त नेमी ने बताया कि विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पोषण कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाए जाएंगे। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड न होने पर भी किसी बच्चे का प्रवेश नहीं रोका जाएगा।
अभियान के तहत रैलियां, एसएमसी बैठकें और जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, पंचायती राज सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this story