BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /आपका शहर

माता की चौकी में गूंजे भक्ति गीत, महापौर ने की सुख समृद्धि की कामना

टीम पुलिस प्रहरी
2 सप्ताह पहले
माता की चौकी में गूंजे भक्ति गीत, महापौर ने की सुख समृद्धि की कामना

माता की चौकी में गूंजे भक्ति गीत, महापौर ने की सुख-समृद्धि की कामना
कानपुर।
आज दिनांक 23.03.2026 को नगर निगम मुख्यालय के पीछे स्थित प्रमिला सभागार में महापौर प्रमिला पांडे द्वारा माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने भक्ति गीत गाए और भजनों का आनंद लिया।
माता की चौकी का शुभारंभ महापौर ने माता रानी की आरती के साथ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है और इसके माध्यम से राष्ट्र के सभी प्राणियों की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने “चलो बुलाया आया है, माता ने बुलाया है” और “प्यारा सजा है दरबार भवानी, तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी” जैसे भजनों पर भक्ति भाव से सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक सरोज कुरील, कमलावती सिंह, महिला आयोग उत्तर प्रदेश सदस्य पूनम कपूर, पार्षद आरती त्रिपाठी, गोविन्द शुक्ला, विवेक शर्मा, देवेन्द्र द्विवेदी, आनन्द शुक्ला, पवन पांडेय, राम नारायण, सौरभ देव, अभिनव शुक्ला ‘गोलू’, महिला मोर्चा भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, महिला मोर्चा भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व पार्षद नमिता मिश्रा, दीपा द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित

Share this story