BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /आपका शहर

मंदिरों में चला स्वच्छता अभियान, महापौर ने दिया स्वच्छता का संदेश

टीम पुलिस प्रहरी
2 सप्ताह पहले
मंदिरों में चला स्वच्छता अभियान, महापौर ने दिया स्वच्छता का संदेश

मंदिरों में चला स्वच्छता अभियान, महापौर ने दिया स्वच्छता का संदेश

कानपुर, 18 मार्च 2026। आगामी 19 मार्च से प्रारम्भ हो रहे नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मा० महापौर ने माता बारा देवी मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अभियान में उनके साथ नवीन पंडित, नीरज वाजपेयी, अमित जायसवाल, मनीष मिश्रा, अभिनव शुक्ला ‘गोलू’, योगेंद्र शर्मा, नीरज रक्सेल, विद्या वर्मा, कौशल किशोर मिश्रा, आकर्ष वाजपेयी एवं हरी स्वरूप तिवारी सहित अन्य मा० पार्षद भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई तथा पानी से धुलाई कर साफ-सफाई सुनिश्चित की।

इस अवसर पर महापौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में मंदिरों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने आसपास के मंदिरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया, ताकि पूजा-अर्चना के दौरान स्वच्छ एवं पवित्र वातावरण बना रहे।

Share this story