कानपुर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं मे बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक

कानपुर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विभिन्न सरकारी योजनाओं में बैंकों के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की गई, साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं में लम्बित आवेदनों को लेकर सम्बंधित विभागाध्यक्ष द्वारा बैंकवार एवं शाखावार विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना , एग्रीजंक्शन योजना , माटीकला योजना, पी.एम.एफ.एम.ई. योजना तथा मिनी नंदिनी योजना में प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी बैंकों को कड़े निर्देश दिए गए कि वह इन योजनाओं को लेकर अपनी अधीनस्थ समस्त शाखाओं को निर्देश जारी करें साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी योजनाओं में लंबित आवेदनों को गुण-दोष के आधार पर स्वीकृत एवं वितरित करवायें। बैठक में आबकारी विभाग द्वारा ई-बैंक गारन्टी को लेकर सरकार द्वारा एक्साइज पॉलिसी में किए गए बदलाव के बारे में जानकारी दी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (ब्ड ल्न्ट।) योजना की बैंक वार समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद में पांच बैंकों द्वारा प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में कोई भी योगदान नहीं दिया गया है और इस पूरे वित्तीय वर्ष के 11 महीनो में किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना में लाभ नहीं दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने विशेषकर एक्सिस बैंक के खराब प्रदर्शन पर फटकार लगाई तथा अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि बैंक द्वारा सरकार की इस योजना में प्रदर्शन बहुत महत्वपूर्ण है
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा येस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक एवं आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक को भी कड़े निर्देश दिए कि वे योजना में ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को लाभ देते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें । प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में निजी बैंकों द्वारा रुचि न लेने पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा गहरा रोष जताया गया।
सी0एम0 योजनान्तर्गत मुख्य 05 बैंक क्रमशः बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया एवं इंडियन बैक का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है तथा 05 बैंक क्रमशः एक्सिस बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, येस बैंक, इडसइंड बैंक एवं आई0डी0एफ0सी0 फर्स्ट बैंक का प्रदर्शन अत्यंत ही नगण्य रहा जिनके जिला समन्वयक को नोटिस निर्गत किये जाने के निर्देश एल0डी0एम0 कानपुर नगर को दिए गए।
इसके अतिरिक्त, पी०एम० सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर चर्चा की गयी तथा समस्त बैकों को निर्देशित किया गया कि जिन लाभार्थियों द्वारा पी०एम० सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना हेतु ऋण का आवेदन किया जाता है उनका ऋण प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाये।
सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि बैंको में प्राप्त होने वाली साइबर ठगी से सम्बन्धित शिकायतों का विवरण अविलम्ब साइबर क्राइम विभाग को उपलब्ध कराया जाये, जिससे शिकायतों पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा सकें।
Share this story