BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /आपका शहर

मंधना में गैस संकट गहराया, सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं उपभोक्ता

टीम पुलिस प्रहरी
3 सप्ताह पहले
मंधना में गैस संकट गहराया, सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं उपभोक्ता

*मंधना में गैस संकट गहराया, सिलेंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता*

कानपुर:-मंधना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।कई घरों की रसोई ठंडी पड़ी है और उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।सुबह से लंबी कतारों में खड़े रहने के बावजूद लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है।एजेंसियों पर स्टॉक खत्म होने की बात कहकर ग्राहकों को टाल दिया जाता है।इससे खासकर मध्यम वर्ग और दैनिक मजदूरी करने वाले परिवारों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।गैस की कमी के बीच कालाबाजारी भी तेज हो गई है। क्षेत्र में कुछ लोग घरेलू सिलेंडर 1300 से 1500 रुपये तक में बेच रहे हैं, जबकि सरकारी दर इससे काफी कम है।मजबूरी में कई उपभोक्ता अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को विवश हैं।ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है।महिलाओं को खाना बनाने के लिए लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।जिला प्रशासन का कहना है की जमाखोरी व रिफ़लिंग की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मंधना क्षेत्र में गैस संकट लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।

(संवाददाता नें की उपभोक्ताओं से बातचीत)
बातचीत में मंधना कछियाना निवासी अनुराग मिश्रा नें बताया कि वह होली क़े पहले सिलेंडर की बुकिंग किये थे गैस का लोड ना होने का हवाला देते हुए एजेंसी से टरका दिया गया जिसके बाद सिलेंडर डिलेवरी का मैसेज पहुँच गया।उसके बाद से वह लगातार गैस एजेंसी क़े चक्कर लगा रहें है,लेकिन बुकिंग ना होने की वजह से बिना सिलेंडर प्राप्त कर वापस हताश घर कों लौट गए।

वहीं एक उपभोक्ता नें बताया कि सिलेंडर ब्लैक में बेचने क़े कारण जों एजेंसी क़े उपभोक्ता है उनको सिलेंडर नहीं मिल सके है, प्रशासन कों काला बाजारी रोकने की जरूरत है और एजेंसी में निरीक्षण कर उपभोक्ताओं की समस्याओं कों सुनकर निस्तारण करने की आवश्यकता है।

Share this story