BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | इंसानी आंखों ने पहली बार देखा चांद का यह हिस्सा, NASA की इन तस्वीरों से हो जाएगी मोहब्बत - News18 Hindi | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | वैज्ञानिकों का 'नहले पर दहला', भारत ने हासिल की वह परमाणु तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, पीएम मोदी बोले- ... - News18 Hindi
Home /ज्योतिष

27 फरवरी 2026 का राशिफल एव ज्योतिषी गणना

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
27 फरवरी 2026 का राशिफल एव ज्योतिषी  गणना

27 फरवरी - श्रीरामचरितमानस

तात तीनि अति प्रबल खल
काम क्रोध अरू लोभ ।
मुनि विज्ञान धाम मन
करहिं निमिष महुँ क्षोभ ।।
( अरण्यकांड )
राम राम बंधुओं , परमात्मा सीता जी को खोजते हुए दंडक वन में भटक रहें हैं । पूरा वन मानों उनके बिरह को बढ़ा रहा है । वे लक्ष्मण जी से कहते हैं कि कामदेव ने मुझे अकेला पाकर मानो सेना सहित मुझ पर आक्रमण कर दिया है । वे आगे कहते हैं कि हे तात ! काम , क्रोध व लोभ ये तीन सबसे शक्तिशाली दुष्ट हैं । ये तत्व ज्ञान प्राप्त मुनियों के मन को भी एक पल भर में क्षुब्ध देते हैं ।
मित्रों , इन तीनों प्रबल खलो ने तो सबको अपने वश में कर रखा हैं , इनसे वही बच सकता है जो सतत राम शरण में रहता है ,राम सुमिरन में रहता है । अस्तु , इनसे बचाव के लिए , जय राम शरण , सीताराम शरण 🚩🚩🚩

Share this story