BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /कानपुर

चाइनीज मांझा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 चखरियां बरामद

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
चाइनीज मांझा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 70  चखरियां बरामद

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 70 चरखियां बरामद

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच टीम, सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम और थाना बेकनगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरिफ सैफी नामक अभियुक्त को दबोचा गया। उसके कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की 70 चरखियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
जॉइन्ट पुलिस कमिश्नर अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा के मुताबिक इसी अभियान के तहत पूर्व में भी दो अभियोग पंजीकृत कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 20 चरखियां बरामद की गई थीं। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक कुल चार गिरफ्तारियां और लगभग 100 चरखियों की बरामदगी सुनिश्चित की जा चुकी है।
पूछताछ में अभियुक्त ने जिन स्रोतों से प्रतिबंधित मांझा खरीदा, उनके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासनादेश के अनुसार चाइनीज मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित है। आमजन से अपील की गई है कि प्रतिबंधित मांझे का क्रय-विक्रय एवं उपयोग न करें तथा कानून का पालन करें।

Share this story