BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /कानपुर

बूथ दिवस पर डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, मतदाताओं से की नाम जांच ने की अपील

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
बूथ दिवस पर डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, मतदाताओं से की नाम जांच ने की अपील

बूथ दिवस पर डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, मतदाताओं से नाम जांचने की अपील

कानपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित ‘बूथ दिवस’ पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जय नारायण विद्या मंदिर स्थित बूथ संख्या 236 से 242 तथा कंपोजिट विद्यालय, पुराना कानपुर स्थित बूथ संख्या 296 से 305 का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ से प्राप्त आवेदनों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में किया जाए। उन्होंने प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता, फॉर्म-6 (नाम जुड़वाने हेतु) और फॉर्म-8 (संशोधन हेतु) की स्थिति तथा मतदाताओं की उपस्थिति की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए। उन्होंने बूथ पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर अपील की कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल संबंधित प्रपत्र भरकर आवेदन करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बूथ पर आने वाले नागरिकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर ईआरओ/एसीएम-6 आलोक कुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story