BREAKING
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के बारे में कहे गए अपशब्दों की अमेरिका के अंदर भी तीखी आलोचना - BBC | ईरान पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूब सकता है देश, इजरायल ने कहा- साउथ पार्स पर अटैक से कंगाल हो जाएगा - AajTak | अमेरिका का ईरान में वो रेस्क्यू मिशन जो बुरी तरह नाकाम रहा था - BBC | भारत की परमाणु 'हुंकार', हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद - News18 Hindi | 'उम्रक़ैद भी काफ़ी नहीं': तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा - BBC
Home /कानपुर

"बिठूर महोत्सव 2026" भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

टीम पुलिस प्रहरी
1 महीने पहले
"बिठूर महोत्सव 2026" भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन


शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ‘बिठूर महोत्सव 2026’ के तहत आगामी 27 फरवरी को एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कानपुर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। क्विजमास्टर सूर्या नारायणन के साथ इस बौद्धिक महाकुंभ का हिस्सा बनें।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण
यह क्विज प्रतियोगिता मुख्य रूप से भारत के इतिहास, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और विशेष रूप से बिठूर की गौरवशाली गाथा पर आधारित होगी। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को कानपुर और बिठूर के ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराना है।
प्रतियोगिता का प्रारूप और पाठ्यक्रमः-
यह प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न होगी।
राउंड 1- लिखित प्रारंभिक परीक्षा (Written Prelims)
राउंड 2- फाइनल राउंड
प्रतियोगिता के प्रश्न भारतीय इतिहास, संस्कृति, राजनीति, खेल, भूगोल और समसामयिकी पर आधारित होंगे। 1857 से 1947 तक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और बिठूर के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व पर केंद्रित प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रमुख विवरणः-
श्रेणियाँः- प्रतियोगिता को दो वर्गों (स्कूल और कॉलेज) में विभाजित किया गया है।
पुरस्कारः- विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कारों और प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं के लिए पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है
• कॉलेज श्रेणी (कक्षा 12वीं से ऊपर):-
1. प्रथम पुरस्कार- ₹ 30,000/-
2. द्वितीय पुरस्कार- ₹ 20,000/-
3. तृतीय पुरस्कार- ₹ 15,000/-
• स्कूल श्रेणी (कक्षा 12वीं तक):-
1. प्रथम पुरस्कार- ₹ 25,000/-
2. द्वितीय पुरस्कार- ₹ 15,000/-
3. तृतीय पुरस्कार- ₹ 10,000/-
दिनांक व स्थानः- 27 फरवरी 2026, सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय, कानपुर प्रतियोगिता के लिए द्वार सुबह 10:00 बजे खुलेंगे।

पंजीकरण की प्रक्रिया
छात्र व्यक्तिगत रूप से या दो सदस्यों की टीम के रूप में भाग ले सकते हैं। वेबसाइट के साथ-साथ 27 फरवरी को सी.एस.जे.एम. यूनिवर्सिटी में मौके पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.bithoormahotsav.com पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8188885075 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आयोजन समिति ने शहर के सभी मेधावी युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी तैयारी व आत्मविश्वास के बल पर कानपुर का नाम रोशन करें।

Share this story